करियर राशिफल (Career Rashifal) 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि पर सुनफा योग का संयोग, मेष और सिंह को मिलेंगी सुख-सुविधाएं, देखें कल का आर्थिक राशिफल

Cover Image for करियर राशिफल (Career Rashifal) 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि पर सुनफा योग का संयोग, मेष और सिंह को मिलेंगी सुख-सुविधाएं, देखें कल का आर्थिक राशिफल
Posted under2022

मेष राशि: व्यापार में प्रगति देखने को मिलेगी

महाशिवरात्रि का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आपको पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आज व्यापार में प्रगति देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्द दायक बीतेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृष राशि: कोई शुभ समाचार मिलेगा

मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। राशि स्वामी शुक्र की दशम कर्म भाव में स्थिति और इस दौरान चन्द्रमा का मकर राशि पर संचार मन संतोष का देने वाला रहेगा। इस दौरान कोई शुभ समाचार मिलने से हर्ष होगा। रात का समय लोगों से मुलाकात में बीतेगा।

मिथुन राशि: व्यर्थ कार्यों में समय बर्बाद न करें

रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। राशि अधिपति बुध षष्ठक भाव में तथा चन्द्रमा मकर राशि का है। इसके फलस्वरूप आज जो भी काम आप करेंगे सरलता बनते चले जाएंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

कर्क राशि: पराक्रम में वृद्धि होगी

महाशिवरात्रि का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। राशि से द्वादश व्यय भाव में मिथुन राशि का गुरु और सप्तम भाव में चन्द्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता देने वाला है। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेल कूद में तो पत्नी हास्य रस में विभोर रहेगी। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा।

सिंह राशि: घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा

महाशिवरात्रि का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। राशि का स्वामी सूर्य मकर सप्तम भाव में तथा षष्ठम भाव में चन्द्रमा है। इनसे सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजो में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

कन्या राशि: स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे

महाशिवरात्रि के दिन कन्या राशि के लोग किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का फुल्का बनाये रखें। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला राशि: जल्दबाजी में फैसला न करें

महाशिवरात्रि का दिन तुला राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक राशि: साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी

वृश्चिक राशि के जातकों की आज अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु राशि: आपके विरोधी परास्त होंगे

धनु राशि के लोगों को आप विरोधियों पर जीत मिलेगी। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा में सावधान रहें।

मकर राशि: यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी

आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक अनचाही यात्रा का योग है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है।

कुंभ राशि: लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति होगी

राशि का स्वामी शनि उदय हो चुका है। मकर द्वितीय धन कोष में चन्द्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

मीन राशि: धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे

राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि पर विराजमान होने से आपका उत्कर्ष कर रहा है। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।