रविवार 7 मई को आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो चंद्रमा का संचार मंगल की राशि वृश्चिक में हो रहा है। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से वृषभ और तुला राशि वालों को निवेश से अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं और कुंभ राशि वाले व्यापारियों की आज अच्छी उन्नति होगी। जानिए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से मेष से मीन तक सभी राशियों के आर्थिक करियर राशिफल में दिन कैसा रहेगा।
मेष आर्थिक राशि: आय के स्रोत मजबूत होंगे
काफी समय से कुछ निजी और घरेलू मसले आपके लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अभी तक आप अपनी आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे। अब इस मामले में आत्मनिर्भर हो जाने के बाद यहीं सबसे जरूरी है कि शादी, ब्याह या नौकरी एडमिशन के उन मामलों को देखें, जिसे घर के छोटे सदस्यों को जरूरत है।
वृष आर्थिक राशि: समय पर काम पूरे होंगे
वृषभ राशि वालों को चिंताओं के कुछ बहुमुखी आयाम हैं। एक ओर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो दूसरी ओर जमीन जायदाद और अन्य लेन देन के मसले भी पेंडिग पड़े हैं। संतान या भाई-बहन के लिए भी कुछ सोच विचार करना है। निवेश से अच्छे लाभ होने के योग बन रहे हैं और कारोबारी कार्य भी समय पर पूरे होंगे।
मिथुन आर्थिक राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें
मिथुन राशि वालों को आज अपने घटे हुए कोष को लेकर चिंता हो सकती है। अनाप शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अपने को दाता साबित करने के लिए उधार नहीं दें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा वालों को आज कामकाज में कुछ परेशानी हो सकती है।
कर्क आर्थिक राशि: भाग्य साथ देता रहेगा
कर्क राशि वाले आज काफी समय से अपने कामकाज या कारोबार को लेकर चिंतित हैं तो इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है, उसे नहीं गवाएं। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य साथ देता रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आमदनी में भी वृद्धि होगी। निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
सिंह आर्थिक राशि: प्रयास सफल रहेंगे
सिंह राशि वाले आज किसी कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट कचहरी के चक्कर से निकलना चाहते हैं। अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभालकर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में आर्थिक सुधार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और धन संचय करने में सफलता मिलेगी।
कन्या आर्थिक राशि: बहसबाजी से दूर रहें
कन्या राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी नेतृत्व के मामले में लोग आपको आगे करना चाहते हैं। लेकिन आप जहां तक हो सके वाद विवाद और बहसबाजी से दूर ही रहें यदि इस प्रकार के नेतृत्व का श्रेय किसी और को मिलता है तो भी आप यहां से अभी अलग हो जाएं। ऐसे में तब तक आपको अपने को संभालना मुश्किल हो जाएगा।
तुला आर्थिक राशि: अच्छे लाभ के योग बनेंगे
तुला राशि वालों का आज व्यय भार अर्थात निजी खर्च बढ़ सकता है। परिवार के किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। कुछ हद तक लोगों की भी आपको चिंता करनी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने के लिए भी इस प्रकार खर्च करना जरूरी है। निवेश से अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक आर्थिक राशि: अटका धन प्राप्त होगा
वृश्चिक राशि वाले कारोबारियों को आज अधूरे कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। साथ ही किसी से अटका धन प्राप्त हो सकता है। किसी मामले में अगर आप कुछ ज्यादा बोल जाते हैं तो लोगों को आपकी पीठ पीछे आलोचना करने का अवसर मिल जाता है। बेहतर होगा आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम को अपनी नजर में रखें।
धनु आर्थिक राशि: सोच समझकर काम करें
धनु राशि वालों को आज नई निवेश संबंधी योजना के बारे में जानकारी मिलेगी। आप हमेशा ही मध्यस्थता करने में सफल माने जाते हैं। आज भी किसी महत्वपूर्ण जगह पर आपका बीच में कूद पड़ना सफल हो जाएं। अपने खर्च के लिए स्व अर्जित धन का ही इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं। कोई भी काम सोच समझकर आगे बढ़ाएं।
मकर आर्थिक राशि: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
मकर राशि वाले आज कार्यस्थल पर आने वाले सभी प्रकार के पत्रों का जवाब दें। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नएये नए ऑफर भी आपको मिल रहे हैं। किसी प्रकार की एजेंसी वितरण केंद्र के लिए अपनी सहमति देना फायदेमंद रहेगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कुंभ आर्थिक राशि: कोष में वृद्धि होगी
कुंभ राशि वालों को आज आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी और व्यापार में अच्छी उन्नति होगी और कोष में भी वृद्धि होगी। आज जब कभी भी किसी काम को समय पर करने में कटिबद्ध रहते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। आज भी आप ऐसे प्रस्ताव के लिए तैयार रहे हैं।
मीन आर्थिक राशि: प्रसन्नता अनुभव करेंगे
मीन राशि वाले आज काफी समय बाद राहत और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपका बिगड़ा शरीर भी कुद हद तक ठीक से चलता नज़र आएगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति शांत और अपने काम में लगी हुई नजर आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाये रखने मे कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा।