आर्थिक राशिफल 9 फरवरी 2023: आर्थिक राशिफल 9 फरवरी : मिथुन और कन्‍या राशि वालों के लिए बने हैं धन वृद्धि योग

राशिफल

गुरुवार को मिथुन और कन्‍या राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बने हैं तो वहीं कुंभ और मीन राशि वालों के भी भाग्‍य में व‍ृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इन राशियों के नौकरीपेशा और कारोबारियों को कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है और व्‍यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि : परिश्रम की आवश्यकता है

मेष राशि वालों के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं और सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। सभी आवश्यक कार्य को निपटा लें। आज सामाजिक क्षेत्र में विरोधी कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरन्तर परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ेगा। अच्छे परिणाम प्राप्‍त करने के लिए रुद्राभिषेक करवाएं।

वृष राशि : साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियां देने वाला हो सकता है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और सम्‍मान भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में खर्च होगा जिससे आपके यश और सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : भाग्‍य में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में सफलता मिलने से किस्‍मत साथ देगी। बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा।

कर्क राशि : खर्चों में कटौती करें

कर्क राशि वालों के लिए आज आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी, व्यवसाय और राजनीति के मामले में प्रगति हासिल होगी। परिवार के लोग को कार्यक्षेत्र में हर प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। साहित्‍य में रुचि रखने वालों के लिए खास दिन है। हर प्रकार की बाधाएं दूर होंगी।

सिंह राशि : जल्दबाजी न करें

सिंह राशि के लोगों का दिन आज परेशानियों में बीतेगा। जीवन में कुछ खटपट रहेगी। साहस और धैर्य से काम करने की आवश्‍यकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की संभावनाएं हैं और सफलता प्राप्‍त होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापस आने से खुशी होगी। दूर या पास की यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि : आज सफलता प्राप्‍त होगी

कन्या राशि के लोगों को आज सफलता प्राप्‍त होगी। राजनीतिक और समाज के क्षेत्र में सुधार होगा। विद्यार्थियों को निरन्तर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति के कारण कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ की बाधाएं हो सकती है। आपको आगे चलकर फायदा होगा।

तुला राशि : मुकदमे में विजय होगी

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। पराक्रम और धन की वृद्धि होगी। मुकदमे में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप खुश होंगे। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि : व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे

वृश्चिक राशि के लोगों की किस्‍मत साथ दे रही है और परिवार के लोगों के कार्य से आपको दौड़ना पड़ सकता है। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा।

धनु राशि : व्यवसाय में लाभ होगा

धनु राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकलकर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक यात्रा का योग है, उसमें लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।

मकर राशि : कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं

मकर राशि वालों के लिए भाग्‍यवृद्धि के योग हैं। आज आपको सुव्यवस्था का कोई कार्य मिलेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर दें। आज आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।

कुंभ राशि : भाग्‍यवृद्धि के योग

कुंभ राशि के लोगों के लिए भाग्‍यवृद्धि के योग हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़धूप करनी पड़ सकती है। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन राशि : आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी

आज का दिन भाग्‍य में वृद्ध‍ि का है और परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आज आपको किसी कार्य में विजय की प्राप्ति होगी। इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी।

See also  लव राशिफल 6 जून 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Leave a Reply