दिसंबर शुभ मुहूर्त, शादी, सगाई से लेकर, नौकरी और व्यापार तक की शुभ तिथियां जानें

राशिफल

शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिसंबर के महीने में शादी सगाई के कई शुभ मुहूर्त है। अगर आप अपने बच्चों की शादी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी है।

दिसंबर में शादी के साथ साथ सगाई के लिए भी कई अच्छे मुहूर्त है। इसके अलावा अगर आप इस महीने किसी नए व्यापार की शुरुआत करने जा रहे हैं या फिर नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपको शुभ मुहूर्त जान लेना चाहिए। मान्यताएं है कि अच्छे मुहूर्त में किया गया काम शुभ परिणाम देता है। आइए जानते हैं दिसंबर के शुभ मुहूर्त।

दिसंबर में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

यदि आप इस महीने शादी करने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए 6 शुभ मुहूर्त है। जिनमें आप शादी कर सकते हैं।

4 दिसंबर 2022 रविवार
5 दिसंबर 2022 सोमवार
6 दिसंबर 2022 मंगलवार

7 दिसंबर 2022 बुधवार
9 दिसंबर 2022 शुक्रवार
14 दिसंबर 2022 बुधवार

लड़की की गौना विदाई के लिए शुभ दिन

1 दिसंबर 2022 गुरुवार
4 दिसंबर 2022 रविवार
5 दिसंबर 2022 सोमवार
7 दिसंबर 2022 बुधवार

9 दिसंबर 2022 शुक्रवार
11 दिसंबर 2022 रविवार
12 दिसंबर 2022 सोमवार

सगाई के लिए शुभ मुहूर्त

शादी की महत्वपूर्ण रीति रिवाज में से एक सगाई। सगाई का बेहद शुभ मुहूर्त पर होना जरूरी है। क्योंकि, यहीं से ही नए जीवन के आरंभ की नींव रखी जाती है।

2 दिसंबर 2022, शुक्रवार
4 दिसंबर 2022, रविवार
9 दिसंबर 2022, शुक्रवार

नया व्यापार करने के लिए शुभ मुहूर्त

अगर आप इस महीने कोई नया व्यापार जैसे दुकान, फैक्ट्री आदि शुरू करने जा रहे हैं तो उससे पहले शुभ मुहूर्त जान लें।

5 दिसंबर सोमवार
15 दिसंबर गुरुवार
24 दिसंबर शनिवार
29 दिसंबर गुरुवार

नौकरी पर इंटरव्यू या फिर ज्वाइन करने के लिए शुभ मुहूर्त

इस महीने अगर आप नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं या फिर नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं उसके लिए शुभ मुहूर्त जान लेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

8 दिसंबर 2022 गुरुवार
9 दिसंबर 2022 शुक्रवार
16 दिसंबर 2022 शुक्रवार

25 दिसंबर 2022 रविवार
29 दिसंबर 2022 गुरुवार
30 दिसंबर 2022 शुक्रवार

 

See also  Love Rashifal 30 May 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Leave a Reply