Love Rashifal 12 January 2023: लव पार्टनर नाराज हो सकता है, रिश्तों को सहेज कर रखें

राशिफल

मेष

आज सतर्क रहें। आज के दिन आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन अशांत रहेगा, अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक कार्यों में समय दें। आज आप अपने जीवन साथी के लिए ढेर सारी खरीदारी कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।

See also  12 January 2023 Rashifal: सिंह राशि वालों की किस्मत साथ देगी, वृश्चिक राशि वाले हर काम में सफल होंगे

वृषभ

आज के दिन आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है जिसके कारण आप अपने पार्टनर से नहीं मिल पाएंगे. दांपत्य जीवन बिता रहे लोगों के बीच दूरियां आ सकती हैं, आज के दिन पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

मिथुन

आज के दिन आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की अद्भुत यादें संजोएंगे। पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा, जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क

आज आपका पार्टनर रोमांटिक विचारों के लिए आपको भावुक कर देगा. आज का दिन आनंदमय रहेगा। आज आपके रिश्ते की नींव पक्की होगी।

सिंह

आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है, रिश्तों में मजबूती आएगी। लवमेट के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या

, आज क्रोध हो सकता है और साथ ही अधिक खर्च होने की भी संभावना है। जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। शाम तक आपके रिश्ते बिलकुल ठीक हो जाएंगे। मन और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

तुला

आप दोनों के विचार आज भी वही रहेंगे जो आपको भविष्य में भी साथ रहने की प्रेरणा देते रहेंगे। आप ऐसे व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। जिनसे आपको भविष्य में भी सार्थक संबंधों का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

, आज आपके पार्टनर के बीच वैचारिक मतभेद रहेंगे। आपकी स्थिति बिगड़ सकती है और अलगाव की नौबत आ सकती है। आज के दिन आप रिश्तों को लेकर किसी गहरी बात में डूबे रहेंगे। राहु के कारण तनाव का वातावरण बनेगा।

धनु

, आज आपके लव पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, लेकिन आप समझदारी से सब कुछ सुलझा लेंगे। रूठना-मनाना चलेगा, कहीं न कहीं मतभेद हो सकता है। विनम्रता और शालीनता का परिचय दें, संतान के प्रति प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मकर

, वाणी पर भी नियंत्रण रखें, रिश्तों में मनमुटाव पैदा हो सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा, पार्टनर पर आपका भरोसा और बढ़ेगा।

कुंभ

, संयम की कमी के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। प्रेमी के साथ आप असुरक्षित महसूस करेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।

मीन

, आने वाले समय में शनि आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। अपनों से अपनी भावनाओं का इज़हार करें, क्योंकि आपके साथी की सलाह या मदद आज आपके जीवन में खुशियां ला सकती है। आज का दिन मनाने का है।

 

Leave a Reply