Love Rashifal 15 February 2023: जीवनसाथी से दूरियां कम होगी, प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा

राशिफल

मेष

किसी भी सीरियस रिलेशनशिप में न आएं। जीवन में रोमांस की वापसी होगी। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपने दिल की बातों से उसे मनाएं।

वृषभ

आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी. रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के प्रवेश के लिए उपयुक्त दिन है। आज आप मजबूत हैं, आपके द्वारा लिए गए निर्णय आगे के जीवन में लाभ देंगे। प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत होगा।

मिथुन

मन की उथल-पुथल वैवाहिक जीवन में विवाद पैदा कर सकती है। क्रोध के कारण संबंध विच्छेद हो सकता है। आपके एक से अधिक प्रेम संबंध आपके बीच दूरियां बढ़ा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी रिश्ते में दरार ला सकती है।

कर्क

वैवाहिक जीवन में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। घुटनों के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। यात्रा अधिक होगी। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा।

सिंह

प्रेमी से मन की बात करते रहेंगे। विदेश से मेहमान आ सकता है। जिससे जीवन में वृद्धि होगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे तो संबंधों से लाभ मिलेगा।

कन्या

अपने प्रियतम की भावनाओं को समझें. इससे आपके प्यार का बंधन मजबूत होगा। शिक्षा के मामले में दिन बेहतर है। कॉलेज के किसी मित्र से प्रेम हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

तुला

, आज आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण रहेगा. आज रिश्तों में भरोसे और प्यार की जरूरत है। लव पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है। आपको अपने अनैतिक संबंधों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपने लव पार्टनर के मन से अविश्वास की भावना को दूर करें।

वृश्चिक

, प्रेम विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। विदेश से संबंध आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत होगा। आज आप में गजब का आकर्षण रहेगा। आप अपनी वाणी से सभी का मन मोह लेंगे।

धनु

, संतान की ओर से आज शुभ समाचार मिल सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। संतान की इच्छा पूरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। परिवार में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है।

मकर

अगर आप अपने प्रेमी से शादी करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त आ गया है। समझदार शिक्षित जीवनसाथी मिल सकता है। माता-पिता की सहमति मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से अपने लिए उपयुक्त जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन नई खबर लेकर आएगा। आपके लिए दिन अनुकूल है।

कुंभ

, मन चंचल हो रहा है। प्रियतम के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहेंगे। लेकिन वह किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता लाने के लिए आपको नरमी से पेश आना होगा। किसी भी तरह का झूठ आपके रिश्ते खराब करेगा।

मीन

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर हैं। यह गुण पार्टनर को प्रभावित करेगा। दिल चहक रहा है। मन में प्रसन्नता है, जीवन संगिनी आपके साथ है। प्रेमी के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। नया मित्र मिलेगा। डेट पर जा सकते हैं।

 

See also  Aaj Ka Love Rashifal 10 June: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Leave a Reply