Love Rashifal 16 February 2023: प्रेम विवाह के योग बनेंगे, पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं

राशिफल

मेष

आज आपका दिल रोमांटिक हो रहा है। आप अपने लव पार्टनर या पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। सगाई के लिए भी दिन शुभ है। अगर आपने अभी तक अपने प्रिय को प्रपोज नहीं किया है तो आज कर सकते हैं।

वृषभ

आज आप में गजब का आकर्षण है, जो विपरीत लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। मोबाइल और नेट चैटिंग में अधिक समय व्यतीत होगा। आज अपने अहंकार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। उत्साह के साथ आप अपने प्रेमी या पार्टनर पर अधिक खर्च कर सकते हैं।

मिथुन

पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं। जिससे मन उदास रहेगा। दांपत्य जीवन में भी विवाद बना रहेगा। सोशल साइट पर किसी विदेशी से प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। संभलकर चलने का दिन है।

कर्क

विश्वास की नींव पर टिका है प्यार. आपका यह एक्सप्रेशन आपके लव पार्टनर को खुश कर देगा और आपकी प्यार की नैया किनारे की ओर चल पड़ेगी। हर प्रकार से लाभ देने वाला दिन है। धन लाभ मिल सकता है।

सिंह

अपनी बुद्धिमत्ता और सतर्कता के कारण आज आपको लाभ मिलेगा. किसी भी तरह के फैमिली पार्टनर से लड़ाई-झगड़े से बचें। पत्नी से धन प्राप्ति के योग हैं। जिससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

कन्या

परिवार से प्रेम विवाह की हरी झंडी मिल सकती है। पति-पत्नी के आपसी तालमेल से जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेगी। सरकारी नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।

तुला

आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवन में कई नए दोस्तों की एंट्री हो सकती है, लेकिन यह समय संभलकर रहने का भी है। किसी तरह का गलत व्यक्ति आपके जीवन की लय बिगाड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

वृश्चिक

आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। प्रेमी, जीवन साथी से प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपसी तालमेल जीवन में बहार ला सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के कारण बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।

धनु

आज पूरा दिन यात्रा में व्यतीत होगा। आप खुलकर और जोर-शोर से अपने प्यार का इजहार करेंगे। प्रेमी आप पर भरोसा करेगा, लेकिन आपकी आदतें और चंचलता आपको गलत दिशा में ले जा सकती है। ससुराल पक्ष को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।

मकर

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस राशि के कुछ जातकों की आज सगाई हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको लव पार्टनर मिल सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी तो अब ठीक हो जाएगी। बहन आपको अपने जीवनसाथी से मिलाने में मदद कर सकती है।

कुंभ

आज आपको अपने लव पार्टनर से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी पोस्ट को फेसबुक, सोशल साइट्स पर काफी लाइक्स मिल सकते हैं। अपने प्रिय के साथ अपनी फोटो अपडेट करें।

मीन

प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ शाम बिता सकते हैं। मोबाइल पर और बातें होंगी। माता-पिता की सलाह आपके जीवन में तरक्की लाएगी।

 

See also  आर्थिक राशिफल 6 जून 2023: करियर और पैसों के मामले में लकी रहेंगे कर्क सहित 6 राशियों के लोग, जानें अपनी आर्थिक स्थिति

Leave a Reply