सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

राशि परिवर्तन

मार्गशीर्ष संक्रांति का बहुत ही महत्व है। मार्गशीर्ष संक्रांति बुधवार 16 नवंबर 2022 को है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में शाम 07 बजकर 15 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मार्गशीर्ष संक्रांति का पुण्य काल 16 नवंबर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से शुरू होगा।

इस दिन जप, तप, स्नान, दान आदि करना शुभ होगा। सनातन धर्म में इस संक्रांति पाप के प्रायश्चित करने के लिए और पापों के नाश के लिए होती है। मार्गशीर्ष संक्रांति को बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है।

इस दिन दान और पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। अगर किसी कारण के चलते आप गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर सकते हो तो घर में ही पानी में गंगाजल डाल कर स्नान अवश्य करें। ऐसा करने से गंगा स्नान का पूरा फल मिलता है। तो आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से आपकी राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा।

सूर्य गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि के जातकों को सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से मिले जुले परिणाम मिलेंगे। हालांकि, आज मेष राशि के जातको को थोड़ा सावधानी बरतने की जरुरत है। स्थिति सामान्य रहेगी शिक्षा के क्षेत्र में मिले जुले परिणाम मिलेंगे थोड़ी मेहनत करने की जरुरत है तभी फल हासिल होगा। घरेलु जीवन सामान्य रहेगा मित्रों के साथ किसी सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

सूर्य गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से वृष राशि के जातकों के लिए यह अवधी शुभ रहेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छे और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शुरुआत में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन उसके बाद परिणाम बहुत अच्छे मिलेंगे सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने का प्रयास करे अनावश्यक वाद विवाद से बचें परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है।

सूर्य गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। जो लोग नौकरी में है उनके लिए ये समय बहुत अच्छा है। आप अपनी सारी ऊर्जा अपने काम में लगाएंगे। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। साथ ही आपको आर्थिक रूप से उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे। ये समय आपके पारिवारिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा।

सूर्य गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

सूर्य गोचर से कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई नौकरी भी मिल सकती है आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर यह संक्रांति आपके और आपके परिवार के लिए शुभ फलदायी साबित होगी।

सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि के जातकों के लिए यह संक्रांति शुभ परिणाम देगी। व्यापारियों को इस समय अच्छे फल प्राप्त होंगे। साथ ही इस राशि के जातक इस वर्ष नए कार्य व्यवसाय शुरू करेंगे। आर्थिक जीवन की बात करें तो ये समय सामान्य से अच्छा रहेगा। इस समय भाग्य आपका साथ देगा और आपके लोग भी आपका सहयोग करते हुए नजर आएंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

सूर्य गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

सूर्य गोचर के कारण कन्या राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपनी मेहनत और प्रयासों से उन्नति करेंगे। आर्थिक जीवन में मिले जुले परिणाम मिलेंगे। कोई पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। क़ानूनी मामले में फंसने से भी आप बच सकते है। पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा ये समय।

सूर्य गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि के लोगों को सूर्य गोचर के कारण करियर के क्षेत्र में मिले जुले परिणाम मिलेंगे। यदि आप व्यवसाय कर रहे है तो प्रगति प्राप्त करेंगे। इस समय में आप प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा कर सकते है। पारिवारिक जीवन शुभ रहने की संभावना है। इस समय में परिवार में सुख और शांति और सद्भावना का माहौल रहेगा।

सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के लोगों के लिए करियर में यह समय काफी मेहनत करने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आपको लेन देन भी बहुत सोच समझकर करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि के छात्र इस दौरान पढ़ाई में बहुत अच्छा कर सकते है। शिक्षा के सिलसिले में आप विदेश यात्रा भी कर सकते है। परिवार को समाज में अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

​सूर्य गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर धनु राशि के लोगों के लिए कुछ ज्यादा अच्छे परिणाम लेकर नहीं आएगा। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामले में संतुलन बनाये रखने के लिए आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते है वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में निर्णय न ले और सोच समझ के कोई काम करे।

सूर्य गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि के लोगों के लिए ये संक्रांति मिले जुले परिणाम लेके आएगी। हालांकि, आपके घर परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव न बढ़ाए घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यर्थ की बातों के कारण आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलो में बेवजह खर्चे बढ़ने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है।

सूर्य गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए आज का समय काफी अनुकूल रहने वाला है। फिलहाल, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। छात्रों के लिए समय मिला जुला रहने वाला है। आप खुद में एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। इस अवधि में परिवार वालो को आपसे शिकायत रह सकती है।

सूर्य गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

ये संक्रांति मीन राशिवालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगी। नौकरीपेशा लोगों का आज प्रमोशन हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार चढाव बना रहेगा। हालांकि, सूर्य का गोचर विद्यार्थियों के लिए काफी हद तक अच्छा हो सकता है। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का निवेश करने से बचे।

 

Leave a Reply