Tarot Card Reading 14 March : मिथुन, कर्क समेत इन 4 राशियों के अटके कार्यों में आएगी तेजी, टैरो कार्ड्स से जाने अपना राशिफल

टैरो राशिफल

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

वृषभ राशि: भागदौड़ से बचें

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में किसी संपत्ति को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। साथ ही आपके घरेलू खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि: रूके कार्यों में प्रगति होगी

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि: अटके कार्यों में प्रगति होगी

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कुछ अच्छी और बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी लेकिन आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सुबह से कामकाज को लेकर आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। संतान के कार्यों को लेकर कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा।

कन्या राशि: समाज में सम्मान मिलेगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको मनोबल मजबूत रहेगा। काफी दिनों से रुका हुआ धन मिलेगा। धार्मिक कार्यों को करने से समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

तुला राशि: घरेलू खर्चे बढ़ेंगे

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्य स्थान पर अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलता पूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी बात पर मतभेद उभर सकते हैं। साथ ही घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे। रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो अपनी तैयारी पूरी रखें।

वृश्चिक राशि: समाज में सम्मान बढ़ेगा

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा और पारिवारिक बिजनस में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक रोचक बनाएंगे। सामाजिक कार्यों को करने से समाज में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि: जल्दबाजी में काम ना करें

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सुबह से अपने कार्यों को लेकर पूरी तरह तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी में काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए हितकारी नहीं है। नया वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि: नजदीकी सहयोगी से परेशानी होगी

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कोई ऐसा कार्य ना करें, जो आपको बोझ मालूम पड़े, अन्यथा अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों से कोई सरप्राइज तोहफा मिल सकता है।

कुंभ राशि: सूझबूझ से कई काम पूरे करेंगे

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको व्यापार की वजह से कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का रवैया अच्छा रहेगा और सूझबूझ से कई काम पूरे होंगे।

मीन राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा संबंधों में गिरावट आ सकती है। मकान व वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद-विवाद की आशंका बन रही है।(राधाबल्लभ मिश्र)

See also  Tarot Card Reading, 6 June 2023: सिंह, तुला समेत इन 4 राशियों के पास होगा तुरुप का पत्ता, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग, टैरो कार्ड्स से जाने अपना राशिफल

Leave a Reply