Tarot Horoscope टैरो राशिफल 16 नवंबर 2022 : धनु और कुंभ राशि वाले अधूरे कार्यों को करेंगे पूरा, देखिए आपका दिन कैसा रहने वाला है

टैरो राशिफल

मेष राशि: अध्यात्मिक उन्नति होगी

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अपने काम में लापरवाही करने से बचें अन्यथा नुकसान की आशंका है।

वृषभ राशि: स्वास्थ कुछ नरम रहेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और जरूरी बातचीत भी होगी।

मिथुन राशि: व्यस्तता बनी रहेगी

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वैक्टीरिया व संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

कर्क राशि: अटके कार्य पूरा करेंगे

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपके कई अटके हुए कार्य बनने लग जाएंगे। दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

सिंह राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए अपने व्यवहार और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। दोस्तों के साथ यात्रा का योग बन रहा है।

कन्या राशि: ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सुबह से व्यस्त रहेंगे। आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

तुला राशि: पूरे दिन व्यस्त रहेंगे

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से पूरे दिन व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि: नए कार्यों की योजना बनाएंगे

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

धनु राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अपने कार्यों को लेकर पूरी तरह तैयार रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। अटका हुआ धन वापस मिलने से मन में शांति होगी।

मकर राशि: राजकीय कार्यों में लाभ होगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

कुंभ राशि: संबंध मजबूत होंगे

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आ सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि: सहयोग बना रहेगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)

Leave a Reply