Tarot Horoscope 4 December वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, सिंह राशि वालों को हो सकता है तनाव

टैरो राशिफल

मेष राशि : व्यावसायियों के लिए समय अनुकूल

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है। कार्य व्यवसाय को गति देंगे तो फायदा होगा और मुनाफा बढ़ेगा।

वृष राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको व्‍यापार के मामले में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बाहरी लोगों का भी समर्थन हासिल होगा। किस्‍मत आपके साथ है।

मिथुन राशि : स्वास्थ्य ठीक रहेगा

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन उच्चाधिकारियों के साथ काम करने के तौर तरीकों और काम को आगे बढ़ाने को लेकर बैठक हो सकती है। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आपको हर मामले में सफलता प्राप्‍त होगी।

कर्क राशि : आप काफी बिजी रहेंगे

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप काफी बिजी रहेंगे और कामकाज में कोई जरूरी परिवर्तन देखने को मिलेगा। खेल और शिक्षा से संबंधित किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा और आज किसी काम से बाहर भी जाना हो सकता है।

सिंह राशि : मानसिक तनाव हो सकता है

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज किसी भी मामले में निवेश काफी सोच समझकर करें। कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें और सारे कागज देख लें। बार बार की व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव हो सकता है और आप परेशान रहेंगे।

कन्या राशि : काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। किसी मित्र की मदद करने के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

तुला राशि : आय अच्छी बनी रहेगी

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपके लिए अच्‍छे योग बन रहे हैं। आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। आज आप अपने रिश्‍तेदारों के घर मिलने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको कुछ काम की जानकारियां मिल सकती हैं और आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

धनु राशि : परिवार में अशांति बढ़ सकती है

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज काम संभलकर करें। आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। संक्रमित रोगों से बचें और सावधान रहें।

मकर राशि : काम को मन लगाकर पूरा करें

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको अपने काम को मन लगाकर पूरा करना चाहिए। दूसरों के सामने अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। इससे आपको लाभ होगा।

कुंभ राशि : यात्राओं का योग बन रहा है

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज किसी छोटी सी बात पर आप झगड़े में फंस सकते हैं और कानूनी विवाद हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है और सफलता प्राप्‍त होगी।

मीन राशि : किसी प्‍लानिंग के अनुसार काम करेंगे

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप किसी प्‍लानिंग के अनुसार काम करेंगे। आप काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को काफी नयापन दे सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

Leave a Reply