मार्च का यह सप्ताह शनि और मंगल की स्थिति में बदलाव का साक्षी बनने जा रहा है। साथ ही इस हफ्ते में होली का त्योहार भी है। ऐसे में इस हफ्ते कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में इन्हें भाग्य लाभ दिलाएगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से, करियर और आर्थिक मामलों में आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह।
मेष साप्ताहिक आर्थिक राशि: व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ संदेश प्राप्त होंगे
मार्च के इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में एक नई सोच या फिर कुछ नया सीखकर उस पर अमल करना हित में रहेगा और तरक्की की राह को खोलेगा। धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस सप्ताह आपके लिए बनती जाएंगी। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होगा और किन्ही दो निर्णयों को लेकर थोड़ा-सा असमंजस में रह सकता है। सेहत में सुधार अवश्य रहेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। हो सकता है कि किसी नई हेल्थ एक्टिविटी की तरफ भी आप इस सप्ताह आकर्षित हों। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ संदेश प्राप्त होंगे और यात्रा सफल भी रहेंगी। परिवार में सुखद अनुभव रहेंगे लेकिन किसी बात को लेकर मन अभी भी थोड़ा-सा चिंतित रहेगा।
शुभ दिन: 6, 7, 9, 12
वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: धन लाभ की स्थितियां बनेंगी
वृषभ राशि वालों के लिए मार्च के इस सप्ताह धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेंगी और लाभ तो होगा लेकिन अभी आपकी अपेक्षाओं से कमतर होगा। परिवार में सुखद अनुभव रहेंगे और परिवार में किसी युवा के सपॉर्ट से जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे। व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ संदेश प्राप्त होंगे लेकिन आप अपनी यात्राओं को लेकर काफी चिड़चिड़ापन भी रह सकता है, जो आपके हित में नहीं रहेगा। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी युवा की सेहत को लेकर भी मन परेशान हो सकता है। वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में बेचैनी महसूस हो सकती है और जीवन में अकेलापन महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी साझेदारी के प्रोजेक्ट में कष्ट बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ दिन: 8, 9, 11
मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक व्यय पर नियंत्रण रखें
मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आप जितना अधिक संयम के साथ काम करेंगे उतना अधिक सुखद अनुभव रहेगा। आर्थिक व्यय की स्थितियां मार्च के इस सप्ताह बन रही हैं। भावनात्मक कारणों की वजह से धन व्यय हो सकते हैं। लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे और कोई ऑफर भी मिल सकता है। सेहत की तरफ थोड़ा-सा प्रैक्टिकल होकर रहें, अन्यथा कष्ट हो सकता है। परिवार में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और समय सुकून लेकर आएगा। व्यापारिक यात्राओं द्वारा कष्ट बढ़ सकते हैं या फिर किसी बात को लेकर मन ही मन दुखी रहेंगे। अपनी बात स्पष्ट रूप से कह भी नहीं पाएंगे। सप्ताह के अंत में सुखद समय व्यतीत होगा एवं सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे।
शुभ दिन: 8, 10, 12
कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे
कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आप अपने प्रोजेक्ट की सफलता को लेकर खुश भी रहेंगे और अपने करियर को अपने अनुरूप करने में सक्षम रहेंगे। धन लाभ की प्रबल स्थितियां मार्च के इस सप्ताह से बनती जाएंगी। सेहत में काफी सुधार इस सप्ताह से नजर आएंगे। जितना अधिक समय बच्चों के साथ या फिर अपने प्रियजनों के सानिध्य में व्यतीत करेंगे, उतनी अधिक तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे और परिवार के कोई ऐसे बुजुर्ग जिनकी रौबीली पर्सनैलिटी है, वह इस सप्ताह आगे बढ़कर आपकी मदद करेंगे। व्यापारिक यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप आपके लिए कष्ट लेकर आ सकता है।
शुभ दिन: 6, 7, 8, 9
सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
मार्च के इस सप्ताह सिंह राशि वालों की सेहत में सुधार नजर आएगा। किसी ऐसे व्यक्ति की मदद से तंदुरुस्ती महसूस होगी, जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत है। आर्थिक मामलों में धन लाभ के लिए आपको अपनी तरफ से मेहनत की आवश्यकता है। लव लाइफ में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह आपको अपने साथी द्वारा कोई ऑफर भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट कष्ट लेकर आ सकते हैं और आपकी बेचैनी भी बढ़ सकती है। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा अचानक से कष्ट बढ़ सकते हैं। परिवार में जिस तरह की खुशियां आप चाहते हैं, अभी उन्हें प्राप्त करने में समय लगेगा। सप्ताह के अंत में किसी महिला को लेकर मन परेशान हो सकता है।
शुभ दिन: 7, 9
कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशि: महिला वर्ग पर अधिक व्यय होगा
मार्च के इस सप्ताह कर्क राशि वाले अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे और आपसी प्रेम को बढ़ाने के कई अवसर आपको इस सप्ताह प्राप्त होते जाएंगे। सेहत में अगर लापरवाही नहीं बरतेंगे तो तंदुरुस्ती महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संयोग बन रहे हैं। लव लाइफ रोमांटिक रहेंगा और रिश्ता मजबूत होता जाएगा। धन व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं और महिला वर्ग पर व्यय अधिक होते नजर आ रहे हैं। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं को अवॉइड कर दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में थोड़ा-सा रिस्क लेकर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
शुभ दिन: 7, 8
तुला साप्ताहिक आर्थिक राशि: खुशियां बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे
तुला राशि वालों के लिए धन लाभ की प्रबल स्थितियां मार्च के इस सप्ताह बनती जाएंगी। आपको अपनी आर्थिक स्थितियों को सुधारने में किसी की मदद भी मिल सकती है। लव लाइफ में सुखद समय व्यतीत करेंगे और इस संबंध में कोई सकारात्मक समाचार भी प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख-सौहार्द बना रहेगा एवं अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने के लिए कई अवसर इस सप्ताह प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके विपरीत रहेंगी और संयम के साथ निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। तुला राशि वालों की इस सप्ताह सेहत में कष्ट बढ़ सकते हैं और मांसपेशियों में कष्ट हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में एक बैलेंस बना कर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
शुभ दिन: 6, 8, 10
वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे
वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह अच्छी उन्नति होगी और बीते वक्त की परेशानियां इस सप्ताह खत्म होती नजर आ रही हैं और आपको विजय रथ पर बैठाकर उन्नति के मार्ग में प्रशस्त कर रही है। धन लाभ भी अवश्य होगा लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर इस सप्ताह रहेगा। परिवार के मामलों में बहुत अधिक चिड़चिड़ा होना आपके लिए कष्ट लेकर आ सकता है। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होगा और संतान सुख भी इस सप्ताह रहेगा। सेहत की तरफ ध्यान अधिक दें और महिला वर्ग की सेहत पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारिक यात्राओं द्वारा कष्ट बढ़ सकते हैं और इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में सुख-समृद्धि के संयोग बनते नजर आ रहे हैं।
शुभ दिन: 8, 10, 11
धनु साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों के लिए समय कठिन
धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और सप्ताह की शुरुआत में कोई सुखद समाचार आपको मिल सकता है। लव लाइफ में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे, भले ही आपकी अपेक्षाओं से कमतर ही क्यों ना हों। इस सप्ताह आपकी सेहत में अच्छे सुधार आएंगे। जितना धैर्य के साथ अपनी हेल्थ को सुधारने के लिए प्रयासरत रहेंगे, उतना अधिक तंदुरुस्ती महसूस होगी। आर्थिक मामलों के लिए समय कठिन है और व्यय की स्थितियां भी बनती जाएंगी। किसी पिता तुल्य व्यक्ति पर अधिक व्यय हो सकते हैं। परिवार में कुछ नया सीखकर अमल करेंगे तो सुकून रहेगा। अपनी अनुभवों का अनुसरण कर निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे।
शुभ दिन: 7, 8, 12
मकर साप्ताहिक आर्थिक राशि: जीवन में सुख-शांति प्राप्त करेंगे
मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है और धन वृद्धि के शुभ संयोग इस सप्ताह बनते जाएंगे। आपको अपने निवेशों द्वारा धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी सोच पर अडिग रहेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेंगे और अपने साथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन भी बना सकते हैं। इस सप्ताह परिवार में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जो जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग बनाएगी। संतान संबंधी सुख भी आप में से कुछ एक को प्राप्त होगा। पेट से संबंधित कष्ट बढ़ सकते हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारिक यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में इसी महिला की मदद से जीवन में सुख-शांति प्राप्त करेंगे।
शुभ दिन: 6, 8, 10
कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: बदलाव को लेकर अधिक व्यय होगा
मार्च के इस सप्ताह में कुंभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आप अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी रहेंगे। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर रहेंगी। लव लाइफ में भावनात्मक कारणों की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं। व्यय भी इस सप्ताह अधिक रहेंगे और किसी यात्रा या फिर किसी बदलाव को लेकर व्यय अधिक हो सकते हैं। सेहत में हल्के-फुल्के सुधार नजर आ रहे हैं। परिवार के मामलों को लेकर मन मायूस रहेगा। सप्ताह के अंत में सुख-समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ दिन: 8, 9, 11
मीन साप्ताहिक आर्थिक राशि: व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ संदेश प्राप्त होंगे
मीन राशि वालों के परिवार में इस सप्ताह सुख-सौहार्द बना रहेगा और अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने परिवार को लेकर कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त होगा। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा भी शुभ संदेश प्राप्त होंगे और यात्रा सफल रहेंगी। यात्राओं के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति की मदद आपको मिलेगी, जिनकी रौबीली पर्सनैलिटी है। सेहत में अपनी राय खुलकर आगे रखें और अपनी तरफ से कोशिश करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होगा और कोई ऑफर भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कष्ट बढ़ सकते हैं। किसी महिला पर व्यय अधिक हो सकते हैं और इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में अचानक से स्थितियां आपके हक में होती जाएंगी।
शुभ दिन: 8, 9, 12