साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 01 से 07 मई: मिथुन और धनु राशि के लिए बने हैं धन आगमन के शुभ योग, जानें सप्‍ताह का आर्थिक राशिफल

राशिफल

आर्थिक सुख समृद्धि की दृष्टि से यह सप्‍ताह मिथुन और धनु राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। व्‍यापार में इनके लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं तो नौकरी करने वालों की भी सेलरी बढ़ सकती है। आइए देखते हैं मई के पहले सप्‍ताह में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है।

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक वृद्धि के लिए मेहनत करनी पड़ेगी

मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह से आपके लिए काफ़ी बदलाव आ रहे हैं। कार्यशैली में भी कुछ बदलाव इस सप्ताह नज़र आएंगे। आर्थिक वृद्धि के लिए आपको अपनी तरफ से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में प्रेम एवं सौहार्द बना रहेगा एवं आप अपने परिवार के साथ सुखद समय भी व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे। सप्ताह के अंत में स्थिति सुधरेगी।

शुभ दिन : 2, 5, 4

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों में अपने मन की सुनें

वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्‍ताह कार्यक्षेत्र में एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में भी आप अपने इंटूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस सप्ताह आपके परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे और किसी की जॉब से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी लाइफ़ में सुकून आ सकता है। जिनकी आर्थिक मामलों में समझ अच्छी है, ऐसा कोई व्‍यक्ति आपकी मदद करेगा। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ दिन : 3,5

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशि: धन आगमन के शुभ संयोग

मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह सप्ताह शुभ है एवं धन आगमन के शुभ संयोग इस पूरे सप्ताह बनते जाएंगे। कोई नया निवेश आपके लिए धन वृद्धि का कारक बनेगा। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा एवं आपसी अंडर्स्टैंडिंग काफ़ी बेहतर होगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्रा सफल रहेगी। प्रेम संबंध में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे।

शुभ दिन : 3,4,5

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशि: इस सप्ताह व्यय अधिक होंगे

कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपके कलीग भी आगे बढ़कर आपकी मदद करेंगे। रचनात्मक कार्यों द्वारा सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों में इस सप्ताह व्यय अधिक हो सकते हैं एवं भावनात्मक कारणों की वजह से अधिक व्यय की स्थितियां बन सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह से नज़र आएंगे। परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति की आपको इस सप्ताह मदद मिलेगी जिनकी रौबीली पर्सनैलिटी है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे।

शुभ दिन : 5, 6, 7

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशि: आपसी प्रेम में वृद्धि होगी

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे एवं सोच समझकर किए गए निवेशों द्वारा लाभ होगा। परिवार में सुख सौहार्द बना रहेगा एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में आपको बातचीत के द्वारा स्थितियों को अपने हक में करने की कोशिश करनी चाहिए। यात्राओं को भी टाल दें तो बेहतर होगा। सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है एवं थोड़ा बेचैनी भी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ दिन : 1,3,5

कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशि: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

कन्या राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपको किसी पितृतुल्य व्यक्ति की मदद भी इस सप्ताह मिल जाएगी। परिवार में भी सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं इस संबंध में आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद भी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां बन रही हैं एवं किसी ऐसे व्यक्ति की वजह से अधिक व्यय हो सकते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में अपनी सोच पर अडिग होकर किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

शुभ दिन : 1,2,3,4

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशि: कार्यक्षेत्र में लापरवाही ना बरतें

तुला राशि वालों के लिए इस सप्‍ताह आर्थिक धन लाभ की शुभ स्थितियां बन रही हैं एवं इस संबंध में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिलेगी जिनकी रौबीली पर्सनैलिटी है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्रा सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ना बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में वैसे तो ऊपरी तौर पर सब ठीक है लेकिन किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है।

शुभ दिन : 1,3,5

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुख समृद्धि के संयोग

वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। परिवार में भी आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं काफ़ी सुकून प्राप्‍त होगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा अभी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे। किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेगा एवं शॉपिंग आदि में भी व्यय कर सकते हैं।

शुभ दिन : 5, 7

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक उन्नति के भी शुभ संयोग

धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं इस समय में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है जिनकी आर्थिक मामलों में समझ अच्छी है। आर्थिक उन्नति के भी शुभ संयोग इस सप्ताह बन रहे हैं एवं धन वृद्धि होगी एवं आप इस सप्‍ताह पार्टी मूड में रहेंगे। यात्राओं द्वारा भी शुभ समाचार इस सप्ताह प्राप्त हो रहे हैं। सप्ताह के अंत में आपको किसी मातृतुल्य महिला की मदद मिल सकती है।

शुभ दिन : 3,5

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशि: कार्यक्षेत्र में चिंता अधिक रहेगी

मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राओं द्वारा मधुर स्मृतियां भी बनेंगी। परिवार में सुख सौहार्द का माहौल रहेगा एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको अपने परिवार के किसी पितृतुल्य व्यक्ति का सहारा मिलेगा जिनकी मदद एवं राय से आपकी लाइफ़ में काफ़ी सुखद बदलाव आएंगे। इस सप्ताह शुरू की गई कोई नई हेल्थ एक्टिविटी आपके लिए तंदुरुस्ती लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में चिंता अधिक रहेगी एवं नींद के पैटर्न में भी बदलाव नज़र आएंगे। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में सुख सौहार्द प्राप्त करने के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ दिन : 1, 7

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों में सुधार आएगा

कुंभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप अपने सुंदर भविष्य के लिए प्लानिंग मूड में रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों में धीरे धीरे सुधार आएगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा आपके लिए सफलता के मार्ग खुलेंगे एवं आप अपनी यात्राओं को अपनी इच्छा अनुसार कंट्रोल करने में सक्षम रहेंगे। सप्ताह के अंत में आपको किसी ऐसी महिला की मदद मिल सकती है जिनकी आर्थिक मामलों में पकड़ मजबूत हो।

शुभ दिन : 6,7

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा लेकिन आपको संकुचित मानसिकता से बाहर निकलकर एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाना पड़ेगा तभी धन लाभ होगा। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार में भी बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

शुभ दिन : 1,2,5

See also  Love Rashifal 30 May 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Leave a Reply