Weekly Career Horoscope 10 to 16 July 2023: सूर्य व बुध के गोचर से मिथुन, कन्या समेत इन 6 राशियों में बनेंगे सुख-समृद्धि के संयोग, जानें अपना भविष्यफल

राशिफल

जुलाई के इस सप्ताह में सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आने वाले हैं। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में एक राशि में दो ग्रहों की युति बन रही है। सूर्य और बुध जब एक राशि में होते हैं, तब बुधादित्य योग बनता है। इस सप्ताह बने बुधादित्य योग से मेष, मिथुन, कर्क, मकर समेत इन चार राशियों के लिए नौकरी व कारोबार के मामले में बेहद लाभप्रद रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। इसी के साथ आइए विस्तार से जानते हैं धन और करियर के मामले में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है आपके लिए।

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: खर्चों पर नियंत्रण रखें

 

मेष राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से सफलता हासिल होगी। व्यय भी अधिक हो सकते हैं और किसी युवा पर अधिक व्यय होते नजर आ रहे हैं। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होगा और लव लाइफ के मामलों में काफी बिजी रहेंगे। इस सप्ताह सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी मामले को लेकर रात्रि की नींद खराब हो सकती है। सप्ताह के अंत में किसी साझेदारी में अचानक से तकलीफ बढ़ सकती है।

शुभ दिन: 11, 13

 

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: परिवार का अच्छा सपॉर्ट मिलेगा

 

वृषभ राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह परिवार का अच्छा सपॉर्ट मिलेगा और आप उनके सानिध्य में खुश रहेंगे। सेहत में सुधार नजर आ रहे हैं और तंदुरुस्ती महसूस होगी। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होगा एवं एक नई सोच या शुरुआत आपके जीवन में खुशियां लेकर आएंगी। कार्यक्षेत्र में प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। व्यय भी अधिक हो सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं में वैसे तो सब ठीक रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मन मायूस रहेगा। सप्ताह के अंत में अपनी लाइफ को आसानी से अपने कंट्रोल करने में सक्षम रहेंगे।

शुभ दिन : 11, 12, 14

 

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे

 

मिथुन राशि वालों के परिवार में जुलाई के इस सप्ताह सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे और परिवार में महिला वर्ग आगे बढ़कर आपको काफी सपॉर्ट करेंगी। व्यापारिक यात्राओं में एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता हासिल होगी। सेहत में कई सुधार इस सप्ताह नजर आएंगे और आप जितना अधिक फोकस कर हेल्थ एक्टिविटी की तरफ ध्यान देंगे, उतना अधिक तंदुरुस्ती महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपके द्वार की गई मेहनत भविष्य में आपके लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलेगी। लव लाइफ में बेचैनी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में व्यय की स्थिति अधिक होने के चांसेज बन रहे हैं। सप्ताह के अंत में किसी पिता तुल्य व्यक्ति की मदद से जीवन में सुकून प्राप्त होगा एवं मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ दिन: 11, 12, 14, 16

 

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: बेहतर परिणाम सामने आएंगे

 

कर्क राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार आएगा और धन लाभ होगा। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होता जाएगा और किसी वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। परिवार के मामलों में सुनो सबकी लेकिन करो अपने मन की, तभी जीवन में सुकून रहेगा। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। सेहत में इस सप्ताह कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन में बेचैनी बढ़ सकती है।

शुभ दिन: 11, 12, 15

 

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: जीवन को सफल बनाएंगे

 

सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और इस सप्ताह से आपकी कार्यशैली में भी काफी बदलाव होते नजर आ रहे हैं। धन संबंधी मामले सुधरेंगे। परिवार में युवा वर्ग आगे बढ़कर आपके सपॉर्ट में आएंगे और जीवन को सफल बनाएंगे। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ फल प्राप्त होगा और किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। लव लाइफ में आपसी प्रेम में कटुता बढ़ सकती है, जिसकी वजह से भावनात्मक तौर पर परेशान हो सकते हैं। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में हालत बदलेंगे और घर की साज-सज्जा के लिए खरीदारी करने का मन भी बना सकते हैं।

शुभ दिन: 12, 14, 16

 

कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

 

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा और किसी महिला की मदद से धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। सेहत में धीरे-धीरे इजाफा होगा और तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में सुंदर भविष्य के लिए इस सप्ताह आप प्लानिंग मूड में रहेंगे और जीवन में नए बदलावों की तरफ देखेंगे। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा सफलता तो प्राप्त होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर होगी। लव लाइफ में अचानक से प्रतिकूल समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बातचीत में व्यवधान आ सकते हैं और बेचैनी भी बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके जीवन में कष्ट लेकर आ सकते हैं।

शुभ दिन: 10, 12, 13

 

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: सुख-समृद्धि के संयोग प्राप्त होंगे

 

तुला राशि वाले जुलाई के इस सप्ताह परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं की शुरुआत में इन्हें लेकर मन में थोड़ा संशय रहेगा लेकिन अगर यात्राओं पर आगे बढ़ेंगे, तो सुख-समृद्धि के शुभ संयोग प्राप्त होंगे। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होगा और किसी ऐसे व्यक्ति की मदद से लव लाइफ में शुभ योग बनेंगे, जिनकी जान पहचान अच्छी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी समाचार को सुनकर मन परेशान हो सकता है। सप्ताह के अंत में जीवन में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होगी।

शुभ दिन: 12, 14, 15

 

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: कई अवसर प्राप्त होंगे

 

जुलाई के इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए धन संबंधित मामलों में उन्नति के संयोग बन रहे हैं और धन लाभ होगा। परिवार में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। परिवार के कोई दो मामले, इस सप्ताह आपको अपनी तरफ काफी आकर्षित करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेंगे और आपसी प्रेम मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में साधारण सफलता हासिल होगी। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटे-मोटे ऑपरेशन हो सकते हैं या फिर सर्दी-खांसी से पीड़ित भी हो सकते हैं। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में जीवन में सफलता प्राप्त करने के कई अवसर आपको प्राप्त होते जाएंगे।

शुभ दिन: 10, 12, 14, 16

 

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेंगी

 

धनु राशि वालों के लिए जुलाई के इस सप्ताह धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही हैं और किसी महिला की वजह से धन वृद्धि के संयोग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। लव लाइफ में किसी महिला को लेकर आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं। सेहत में काफी सुधार इस सप्ताह होंगे लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश रहेगी। परिवार के मामलों को लेकर आलस रहेगा और थकान महसूस होगी। व्यापारिक यात्राओं द्वारा साधारण सफलता के संयोग बन रहे हैं। सप्ताह के अंत में रिस्क लेकर किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर होगा।

शुभ दिन: 10, 11

 

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: सुख-सौहार्द बना रहेगा

 

मकर राशि वालों के लिए जुलाई के इस सप्ताह परिवार में सुख-सौहार्द बना रहेगा और आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होगा और अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कष्ट बढ़ सकते हैं और कोर्ट-कचहरी के मामले आपके लिए कष्ट लेकर आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में कोई आपको धोखा दे सकता है। सेहत में तंदुरुस्ती प्राप्त करने के लिए आप एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर होगा। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं के दौरान थोड़ा-सा बंधन महसूस होगा। सप्ताह के अंत में मन व्यथित रहेगा।

शुभ दिन: 11, 12, 15

 

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: शुभ फल प्राप्त होगा

 

कुंभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में जुलाई के इस सप्ताह उन्नति होगी लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप अपनी सेहत में तंदुरुस्ती महसूस कर सेलिब्रेशन के मूड में रहेंगे। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा कुंभ राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होगा और प्रियजनों के साथ यात्रा करने से जीवन में संतुष्ट रहेंगे। परिवार के मामलों में अपने अनुभवों का अनुसरण कर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। लव लाइफ में रेत की तरह स्थितियां आपकी मुट्ठी से बाहर गिरती जा रही हैं और आपके लिए बेचैनी का सिला बढ़ा रही हैं। व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे एवं किसी पिता तुल्य व्यक्ति पर व्यय अधिक होता नजर आ रहा है। सप्ताह के अंत में आप अपने परिजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं कई ऑफर भी आपको मिल सकता है।

शुभ दिन: 11, 13, 14

 

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: व्यय की स्थितियां रहेंगी

 

मीन राशि वालों के लिए जुलाई के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके प्रोजेक्ट को सफल बनाने में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिनकी आर्थिक पकड़ बेहतर है। आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां अधिक रहेंगी और मन परेशान रहेगा। सेहत में काफी सुधार इस सप्ताह नजर आएंगे व तंदुरुस्ती बनी रहेंगी। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार में किसी युवा को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा। लव लाइफ में आपसी प्रेम मजबूत होगा और रिश्तों को रोमांटिक बनाने के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे।

शुभ दिन: 12, 14, 16

 

Leave a Reply