साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 16 से 22 जनवरी 2023 : बुध की बदली चाल से वृषभ, सिंह समेत इन 5 राशियों का चमकेगा सितारा

साप्ताहिक राशिफल

Weekly Money and Career Rashifal : साप्ताहिक आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो जनवरी के इस सप्ताह में शनि जहां कुंभ राशि में जाएंगे, वहीं बुध भी मार्गी होने जा रहे हैं, ऐसे में कर्क और तुला राशि के लिए लाभदायक स्थिति बनेगी और निवेशों द्वारा भी फायदा होगा। आइए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से जानते हैं करियर, आर्थिक और कारोबार के मामले में जनवरी के इस सप्ताह स्थिति कैसी रहेगी।

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुख-सौहार्द का माहौल रहेगा

मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में जनवरी के इस सप्ताह वृद्धि होगी। आप अपनी सूझबूझ द्वारा कई मसलों का हल निकाल पाएंगे। सेहत में काफी सुधार इस सप्ताह से नजर आने शुरू होते जाएंगे। इस संबंध में आप काफी जागरूक और बिजी रहेंगे। परिवार में सुख-सौहार्द का माहौल रहेगा। आप इस सप्ताह अपने प्रियजनों के सानिध्य में काफी सुकून महसूस करेंगे। व्यापारिक यात्राओं को इस सप्ताह टाल देना आपके हित में रहेगा। प्रेम संबंध में रोमांस की एंट्री हो रही है। व्यय की स्थितियां बनेंगी एवं अपने निवेशों पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में भविष्योन्मुखी होना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।

शुभ दिन: 17, 18, 21

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: भावनात्मक तौर पर बेचैनी बढ़ेगी

वृषभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलते जाएंगे और कोई दो प्रोजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकते हैं। अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनकर लिए गए निर्णय आपके लिए अत्यंत शुभ रहेंगे। सेहत में वैसे तो सब ठीक है लेकिन फिर भी स्ट्रेस के कारण मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में भावनात्मक तौर पर बेचैनी बढ़ेगी। व्यय की स्थितियां भी बन रही हैं। परिवार में सुकून तो आएगा लेकिन अभी भी किसी कारण की वजह से आपकी अपेक्षाओं से कमतर होगा। व्यापारिक यात्राओं को इस सप्ताह टाल देना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में सुखद समय व्यतीत करेंगे।

शुभ दिन: 18, 22

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशि: जीवन में खुशियां दस्तक देंगी

इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे और यात्राएं सफल रहेंगी। आपकी यात्राओं को सफल बनाने में आपको किसी महिला की मदद भी मिल सकती है। सेहत में अच्छे सुधार इस सप्ताह से नजर आते जाएंगे और आप अपनी हेल्थ को लेकर काफी चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। प्रेम संबंध में बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। कार्यक्षेत्र में बेवजह के टकराव और आपके द्वारा बरती गई लापरवाही कष्ट लेकर आ सकती है। बेवजह के वाद-विवाद भी आर्थिक कष्ट बढ़ा सकते हैं और इस तरफ आपको ध्यान देना है। परिवार में किसी को आपकी जरूरत महसूस हो सकती है एवं इस सप्ताह बातचीत द्वारा आपको अपने पारिवारिक मामलों को सुलझाना चाहिए। सप्ताह के अंत में जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।

शुभ दिन: 17, 19, 21

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुखद संयोग बनेंगे

कर्क राशि वालों का प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा और आपसी प्रेम मजबूत होता जाएगा। अपनी लव लाइफ में कुछ नयापन लेकर आएंगे तो जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं नए निवेशों द्वारा फायदे होंगे। कार्यक्षेत्र में जिस तरह की उन्नति आप चाह रहे हैं, उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक भावुक होकर रहने से जीवन में अशांति महसूस हो सकती है। परिवार में किसी युवा को लेकर मन अशांत हो सकता है। व्यापारिक यात्राओं के लिए भी समय कठिन है और इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में थोड़ी-सी जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं एवं सुखद संयोग बनेंगे।

शुभ दिन: 19, 20, 21

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक राहत महसूस होगी

सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में जनवरी के इस सप्ताह उन्नति होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कहीं से खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय धीरे-धीरे सुधरेगा और धन लाभ भी होगा। सेहत में सुधार इस सप्ताह से नजर आने लगेंगे। यह सप्ताह व्यापारिक यात्राओं के लिए उचित नहीं है इसलिए इन्हें टाल देंगे तो बेहतर होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं और इस तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होने लगेगा। आपको काफी राहत महसूस होगी।

शुभ दिन: 17, 20

कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशि: जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करेंगे

कन्या राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और प्रोजेक्ट भी अनुकूल परिणाम देने लगेंगे। इस सप्ताह आपके करियर में बेहतर संयोग बन रहे हैं। आर्थिक उन्नति आपकी नेटवर्किंग द्वारा अधिक बढ़ेगी। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह नजर आएंगे और बच्चों के सानिध्य में समय व्यतीत करने से सेहत में तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं और किसी युवा की वजह से घर परिवार में सुख-सौहार्द बना रहेगा। प्रेम संबंध में सुंदर संयोग बन रहे हैं और समय रोमांटिक बीतेगा। इस सप्ताह भले ही शुरुआत में किसी भी बदलाव को लेकर मन थोड़ा-सा संशय में रहे लेकिन अंत में लव लाइफ में सुखद समय व्यतीत करेंगे। व्यापारिक यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी, इन्हें टाल दें तो भी अच्छा होगा। सप्ताह के अंत में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करेंगे।

शुभ दिन: 17, 18, 21

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशि: निवेश द्वारा फायदे प्राप्त होंगे

तुला राशि वालों के लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग जनवरी के इस सप्ताह बनते जाएंगे। निवेशों द्वारा भी अच्छे फायदे प्राप्त होंगे। सेहत में सुधार रहेगा और कोई नई हेल्थ एक्टिविटी आपकी तंदुरुस्ती बढ़ाएगी। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे और यात्राओं से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध में भविष्योन्मुखी रहना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट को लेकर थोड़ा-सा फ्री होने की भी आवश्यकता है। कुछ काम अपने जूनियर्स को भी करने देंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। परिवार में सुख-सौहार्द प्राप्त करने के लिए आपको अपनी सोच पर अडिग रहना चाहिए एवं उस पर अमल भी करना चाहिए तभी सुकून रहेगा। सप्ताह के अंत में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

शुभ दिन: 17, 19, 20, 22

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशि: प्रयास से सुधार आएंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी के इस सप्ताह आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और धन लाभ भी होंगे। धन वृद्धि के लिए आपको अपने परिवार एवं प्रियजनों का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों से सुधार आएंगे। प्रेम संबंध में आप जितना अधिक फोकस के साथ अपनी लव लाइफ में ध्यान देंगे उतना अधिक सुखी भी रहेंगे। आपसी प्रेम मजबूत होता जाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुल रहे हैं और भाग्य वृद्धि कर रहे हैं। पेट से संबंधी कष्ट इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी युवा के सहयोग से जीवन में सुखद समय प्राप्त करेंगे एवं मन प्रफुल्लित रहेगा। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा अच्छी सफलता हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर थोड़ा-सा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।

शुभ दिन : 16, 18, 19

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशि: प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होंगे

आर्थिक मामलों में धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम है और निवेशों द्वारा काफी फायदे प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलेंगे और आपके प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। सेहत में अच्छे सुधार इस सप्ताह से नजर आ रहे हैं और तंदुरुस्ती महसूस होगी। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा विशेष सफलता हासिल होगी और यात्राएं सुखद रहेंगी। परिवार में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी लव लाइफ में काफी बिजी रहेंगे लेकिन किसी भी संदेश को भेजने से पहले उसे अच्छे से जांच लें, अन्यथा छोटी-सी गलती आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। सप्ताह के अंत में थोड़ा मेहनत एवं प्रयास के बल पर उन्नति होगी।

शुभ दिन : 16, 17, 18, 19

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुखद समय व्यतीत करेंगे

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों के लिए यह समय सुखद है और धन लाभ भी होंगे। आप अपने निवेशों में थोड़ा-सा फोकस कर निर्णय लेंगे तो अधिक सफलता हासिल होगी। आपके प्रेम संबंध को मजबूत करने में आपको किसी महिला की मदद भी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट पूर्ण होते जाएंगे और सफलता हासिल होगी। व्यापारिक यात्राओं के लिए यह सप्ताह शुभ है और यात्राएं सफल रहेंगी। परिवार में भी सुख-सौहार्द बरकरार रहेगा और उनके सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन थोड़ा-सा परेशान हो सकता है। सप्ताह के अंत में सुख-समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे।

शुभ दिन: 16, 18, 19

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: शुभ समाचार प्राप्त होगा

कुंभ राशि वालों की इस सप्ताह सेहत में काफी सुधार होते नजर आ रहे हैं और पुरानी हेल्थ एक्टिविटी दोबारा शुरू कर सकते हैं जिससे तंदुरुस्ती महसूस होगी। लव लाइफ में समय रोमांटिक बीतेगा और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करेंगे। आर्थिक उन्नति इस सप्ताह साधारण रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका बेबाकी से कुछ कह जाना किसी को आहत कर सकता है, जिस वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में सुंदर संयोग बनेंगे। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में समय सुखद बीतेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ दिन: 17, 19, 20, 22

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशि: यात्राओं द्वारा फायदा होगा

मीन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में जनवरी के इस सप्ताह उन्नति होगी और मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट आपके हित में परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में आपको अपनी सूझबूझ से निर्णय लेने की आवश्यकता है, अन्यथा कष्ट बढ़ेंगे। प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा और मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में अच्छे सुधार इस सप्ताह से नजर आएंगे और आप तंदुरुस्त रहेंगे। परिवार में कुछ जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आप अपने परिवार के सुंदर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा विशेष शुभ सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। सप्ताह के अंत में हालांकि किसी बात को लेकर मन थोड़ा-सा बेचैन रहेगा।

शुभ दिन: 17, 18, 19, 22

Leave a Reply