Weekly Career Horoscope, 3 to 9 April 2023: इस हफ्ते में शुक्र के राशि परिवर्तन से 6 राशियों की होगी अच्छी कमाई, करियर में भी पाएंगे ग्रोथ

राशिफल

अप्रैल का पहला सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में मिथुन और कर्क समेत कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। इस हफ्ते वृष राशि के स्वामी शुक्र वृष राशि में आ रहे हैं ऐसे में राहु के साथ इनका संयोग समाप्त होगा जो वृष राशि के जातकों को धीरे-धीरे लाभ और खुशी प्रदान करने वाला होगा। साथ ही बुध के इस हफ्ते मेष राशि में संचार से कई राशियों को करियर और कारोबार में संघर्ष का सामना करना होगा। आइए जानते हैं नौकरी, कारोबार, धन और व्यापार के मामले में यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष आर्थिक राशिफल: करियर के लिए अच्छा सप्ताह

मेष राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह धन और करियर के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। इस सप्ताह की गई यात्राएं आपके लिए काफी शुभ रहने वाली है। इन यात्राओं से आपको सफलताएं ही हासिल होंगी। हालांकि, आपके खर्च काफी ज्यादा रहने वाले हैं। दरअसल, आपको इस सप्ताह अपने किसी पितृतुल्य व्यक्ति के ऊपर व्यय अधिक रहेगा। सप्ताह के अंत में एक नयी शुरुआत आपके जीवन में सुख सौहार्द लेकर आएगी।

शुभ दिन : 1,2,5,6,7

वृषभ आर्थिक राशिफल: बैलेंस रहेगा सप्ताह

वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह काफी बैलेंसिंग रहने वाला है। यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक मामलों में काफी अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे। साथ ही आपके द्वारा की गई यात्राएं सफल रहेंगी। इस सप्ताह अधिक बेचैनी का शिकार हो सकते हैं। जिसका विपरीत असर आपकी सेहत में हो सकता है। परिवार में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में भी घर से बाहर अधिक रहेंगे तो बेचैनी महसूस होगी और आप में से कुछ एक के लिए होम सिकनेस भी बढ़ सकती है।

शुभ दिन : 1,2,3,6

मिथुन आर्थिक राशिफल: निवेश से होगा लाभ

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता दिलाने वाला रहेगा। साथ ही इस सप्ताह आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा। साथ ही इस सप्ताह आपका मान सम्मान भी बढ़ने वाला है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप पर काम का अधिक बोझ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अपनी यात्राओं को लेकर मन में संशय रहेगा लेकिन इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे। सप्ताह के अंत में भावनात्मक तौर पर कमजोर रहेंगे एवं मन मायूस रहेगा।

शुभ दिन :1,2,3,4,6

कर्क आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में मिलेगा सफलता

कर्क राशि के लोगों के लिए यह आर्थिक मामलों में यह सप्ताह काफी शुभता दिलाने वाला रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कई अवसर इस सप्ताह प्राप्त हो सकते हैं। आप आपनी व्यवहार कुशलता द्वारा आपको कई अच्छे अवसर परिणाम प्राप्त होंगे। बाहरी हस्तक्षेप आपके लिए आर्थिक नुकसान ला सकता है। सप्ताह के अंत में वैसे तो सब ठीक रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर एक ख़लिश भी मन में रहेगी।

शुभ दिन : 1,2,6

सिंह आर्थिक राशिफल: उन्नति दिलाने वाला रहेगा सप्ताह

कार्यक्षेत्र में सिंह राशि के लोगों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी आपने सहकर्मियों के साथ अच्छा सामंजस्य रहने वाला है। जिस वजह से आपकी तरक्की की राह और आगे बढ़ेगी। इस सप्ताह आप कई निवेश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी एक व्यक्ति पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति पर पैसा खर्च करेंगे जिनका बातचीत करने का तरीका काफी लुभावना होगा। सेहत की तरफ भी इस सप्ताह ध्यान अवश्य दें।

शुभ दिन :1,2

कन्या आर्थिक राशिफल: धन के लिए लाभकारी रहेगा सप्ताह

कन्या राशि के लोगों के लिए अप्रैल महीने का शुरुआत सप्ताह धन के मामले में काफी लाभकारी रहने वाला है। यदि आप निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यात्राओं द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में आप जितना अधिक रहेंगे उतना अधिक सुकून आपको प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी सेहत में भी धीरे धीरे सुधार नज़र आ रहे हैं।

शुभ दिन : 3,6

तुला आर्थिक राशिफल: धन में होगी वृद्धि

तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह धन वृद्धि कराने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के अगर मामले हैं तो इस सप्ताह वह आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएंगे। किसी को कर्ज दिया हो एवं मिल नहीं पा रहा हो या फिर कोई पुराना रुका हुआ धन भी इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकते हैं। यात्रियों को भी इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार में किसी महिला को लेकर चिंता अधिक कर सकते हैं। इस सप्ताह किसी युवा की सेहत को लेकर भी मन संशय में रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी महिला की मदद से जीवन में सुख सौहार्द प्राप्त होगा।
शुभ दिन : 2,3,7

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: मिलेगा शुभ समाचार

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार दिलाने वाला रहेगा। आप किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन भी बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर होंगी। इस सप्ताह आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं। सेहत की तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है।

शुभ दिन : 1,2,5,6

धनु आर्थिक राशिफल: इस सप्ताह काफी उन्नति होगी

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी उन्नति दिलाने वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको प्रोजेक्ट को सफल बनाने के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ।आर्थिक मामलों के लिए समय उचित नहीं है एवं धन व्यय अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा और खुशियां दस्त देंगी।

शुभ दिन : 1,2,7

मकर आर्थिक राशिफल: आर्थिक स्थिति में होगी सुधार

मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सप्ताह आर्थिक मामलों में काफी सुधार नजर आएगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट को लेकर मन भावुक रहेगा। परिवार में सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए आपको इस तरफ फोकस करने की आवश्यकता है तभी सुकून आएगा। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। हालांकि, सप्ताह के अंत में सप्ताह के अंत में स्थितियां धीरे धीरे सुधरेंगी।

शुभ दिन :4,5,6

कुंभ आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में शुभ संयोग

कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में यह सप्ताह शुरुआत में अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे और धन आगमन होगा। इस सप्ताह सेहत में भी काफ़ी तंदुरुस्ती महसूस होगी एवं कार्डीओ ऐक्टिविटी आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। परिवार में किसी भी मामले को भविष्य का सोच कर निर्णय लें तभी सुकून में रहेंगे। सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ दिन : 1,2,3,4,7

मीन आर्थिक राशिफल: इस सप्ताह धन लाभ के योग

मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में यह सप्ताह धन आगमन के संयोग बनाकर आएगा। धन वृद्धि के लिए समय अनुकूल है। आपको इस सप्ताह किसी पितृतुल्य व्यक्ति से धन के मामले में फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो अच्छा है। सप्ताह के अंत में आपको किए गए वादे पूरे होते नज़र नहीं आ रहे अहीन एवं आपको अपनी तरफ से बैक अप प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

शुभ दिन :1,3

See also  लव राशिफल 9 जून 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Leave a Reply