रुपये-पैसों के मामले में इस सप्ताह मेष और वृष राशि वालों के लिए विशेष रूप धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इन राशियों के जातकों को कहीं से रुका पैसा मिल सकता है या फिर बिजनस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही इस सप्ताह इन राशियों के जातकों को यात्रा अवॉइड करने की सलाह है। आइए देखते हैं इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है और आपके लिए क्या सलाह है।
मेष साप्ताहिक आर्थिक राशि : तरक्की के मार्ग खुलेंगे
मेष राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होते जाएंगे एवं तरक्की के मार्ग खुलेंगे। यह सप्ताह आपके प्रॉजेक्ट को सफलता के मार्ग पर ले जाने वाला सप्ताह है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय सुखद है एवं धन आगमन के शुभ संयोग इस पूरे सप्ताह बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने निवेशों को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह काफ़ी स्ट्रेस एवं बेचैनी महसूस होगी जिस वजह से सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार के किसी मसले को लेकर भी मन दुखी हो सकता है।
शुभ दिन : 30, 1, 3
वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशि : इस सप्ताह शुभ योग बन रहे हैं
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में बेहतर सप्ताह है। सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं एवं आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। आप में से कुछ लोगों के लिए इस सप्ताह शुभ योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लगातार किए गए प्रयास अंत में आपके लिए उन्नति के द्वार खोलेंगे। अगर लापरवाही बरतेंगे तो इस सप्ताह आर्थिक व्यय के अधिक चांस हैं। इस सप्ताह आपको अपनी या फिर अपने प्रियजनों की सेहत की तरफ़ ख़ास ध्यान देने की आवश्यकता है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं एवं इन्हें अवॉइड करें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में बातचीत द्वारा स्थितियों को संभालने की कोशिश करेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे।
शुभ दिन : 28
मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशि : निवेशों द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह एक सुखद सप्ताह है एवं निवेशों द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे। धन आगमन के अच्छे संयोग इस पूरे सप्ताह बनते जाएंगे। धन वृद्धि में आपको अपने प्रियजनों के सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी अफवाह को लेकर मन व्यथित हो सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में बेहतर सप्ताह होगा। इस सप्ताह यात्राओं को टाल देने में भलाई है। सप्ताह के अंत में कोई आगे बढ़कर आपके जीवन में आपकी मदद कर सकता है।
शुभ दिन : 30, 4
कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशि : विशेष सफलता हासिल होगी
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रहेगा। यात्राओं द्वारा विशेष सफलता हासिल होगी एवं यात्राओं के दौरान मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भावनात्मक कारणों की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं। किसी युवा की समस्या को लेकर भी मन व्यथित रहेगा एवं आपकी समस्याओं का कारण भी रहेगा। धन वृद्धि के लिए आपको अपनी तरफ से इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी पड़ेगी तभी सुकून प्राप्त करेंगे। परिवार में कुछ रिस्क लेकर लिए गए निर्णय इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल परिणाम सामने लेकर आएंगे। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे।
शुभ दिन : 30, 4,5
सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशि : करियर के लिहाज से बेहतर सप्ताह है
सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में शुभ संयोग बन रहे हैं एवं आपके प्रॉजेक्ट भी समय पर पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। यह सप्ताह करियर के लिहाज से बेहतर सप्ताह है। सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में बेचैनी अधिक रहेगी एवं फ्रस्टेशन में आकर लिए गए निर्णय आपके लिए प्रतिकूल असर लेकर आ सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को टाल देना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में जीवन में काफी बदलाव नजर आएंगे।
शुभ दिन : 31,4
कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशि : सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह अपने परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी बदलाव को लेकर सप्ताह की शुरुआत में मन संशय में रहेगा, लेकिन अंत में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे। आपको अपने पारिवारिक जीवन में अच्छी सफलता भी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में भावनात्मक कारणों की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं। आपको अपनी तरफ से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक रहेगा। भावनात्मक कारणों की वजह से स्ट्रेस में भी आ सकते हैं एवं इसका प्रतिकूल असर आपकी सेहत पर भी दिखाई दे सकता है। सप्ताह के अंत में जीवन में सुधार नजर आएंगे।
शुभ दिन : 1, 3, 4
तुला साप्ताहिक आर्थिक राशि : आर्थिक उन्नति के भी शुभ संयोग
तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपकी सोच समाझकर तुरंत निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए सफलता के रास्ते खोलेगी। आर्थिक उन्नति के भी शुभ संयोग इस सप्ताह बनते जाएंगे एवं धन आगमन होता जाएगा। धन लाभ भी भरपूर होगा। निवेशों की सफलता को लेकर पार्टी मूड में रहेंगे। सेहत में भी काफ़ी सुधार इस सप्ताह रहेगा एवं किसी महिला की राय आपकी सेहत में तंदुरुस्ती लेकर आएगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भविष्य में सुंदर परिणाम सामने आएंगे। परिवार में सोच समझकर लिए गए निर्णय आपके हित में रहेंगे।
शुभ दिन : 30, 2,3
वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशि : समय अनुकूल होता जाएगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस सप्ताह से बनती जाएंगी एवं समय अनुकूल होता जाएगा। आप अपनी इंट्यूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे एवं धन लाभ होगा। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह से नज़र आते जाएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा जीवन में सुख सौहार्द प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी समाचार को प्राप्त कर मन थोड़ा सा दुखी भी हो सकता है।
शुभ दिन : 1,2,3
धनु साप्ताहिक आर्थिक राशि : यात्राओं द्वारा विशेष सफलता प्राप्त करेंगे
धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह उन्नति होगी एवं आप अपनी व्यवहारकुशलता द्वारा सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते जाएंगे। आपके प्रॉजेक्ट को सफल बनाने के लिए आपको किसी की मदद भी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा विशेष सफलता हासिल करेंगे एवं यात्राएं आपके मन माफिक परिणाम भी लेकर आएंगी। परिवार में सुख सौहार्द प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तरफ से अधिक मेहनत की आवश्यकता है। धन समबंधित मामलों को लेकर आपकी असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है एवं आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं।
शुभ दिन : 4,5
मकर साप्ताहिक आर्थिक राशि : व्यय अधिक हो सकते हैं
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह खास है और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं इस संबंध में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद प्राप्त होगी जिन्होंने मेहनत कर जीवन में सफलता हासिल की है। यात्राओं द्वारा भी सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे एवं जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह हो सकता है कि आप किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन बनाएं। आर्थिक मामलों में भी व्यय अधिक हो सकते हैं एवं महिला वर्ग पर अधिक व्यय होते नजर आ रहे हैं। सप्ताह के अंत में मन बेचैन रहेगा एवं छोटी-छोटी बातों में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे।
शुभ दिन : 3, 4
कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशि : धन आगमन के शुभ संयोग
कुंभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह उन्नति होगी एवं इस संबंध में सप्ताह की शुरुआत में ही आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह एक शुभ सप्ताह है एवं धन आगमन के शुभ संयोग बनेंगे। इस मामले में आपको किसी एक्सपर्ट की मदद भी मिल सकती है। आप अपने साथी के साथ अपने घर की साज सज्जा के लिए अग्रसर रहेंगे। सेहत में भी काफ़ी सुधार इस सप्ताह से नज़र आते जाएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राओं के दौरान आप काफी नेटवर्किंग मूड में रहेंगे। सप्ताह के अंत में किसी पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होगी।
शुभ दिन : 30, 2, 3
मीन साप्ताहिक आर्थिक राशि : मन थोड़ा सा व्यथित हो सकता है
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों के लिए शुभ है एवं धन आगमन के शुभ संयोग बन रहे हैं। काल चक्र अब आपके ऊपर कृपा कर रहा है एवं निवेशों द्वारा फ़ायदे पहुंचाता जाएगा। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। प्रेम संबंध में अकेलापन महसूस होगा या फिर ऐसा लगेगा की आपके साथी आपको उतनी तवज्जो नहीं दे रहे हैं जिसके आप हकदार हैं। कार्यक्षेत्र में भी किसी बता को लेकर मन थोड़ा सा व्यथित हो सकता है। परिवार के मामलों में सोचसमझकर लिए गए निर्णय आपके लिए शुभ परिणाम सामने लेकर आएंगे।
शुभ दिन : 30, 31