Weekly Horoscope Tarot Reading: इस सप्ताह गुरु होंगे उदित, मिथुन मीन सहित इन राशइयों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा सप्ताह

टैरो राशिफल

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल: काफी रचनात्मक रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी रचनात्मक रहने वाला है। इस सप्ताह जो लोग रचनात्मक क्षेत्र में हैं उन्हें विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। इंफेक्शन आदि से बचाव रखें। इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन भी काफी सुखद रहने वाला है।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल: पारिवारिक जीवन में रहेगा मतभेद

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन थोड़ा मतभेद वाला रह सकता है। अत पति पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें। बिखर चुकी चीजों को दोबारा संगठित करने में अधिक प्रयास करें। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल: जीत के पथ पर रहेंगे आप

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जीत के पथ पर हैं। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा। साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल: व्यक्तित्व में निखार आएगा

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा। देश-विदेश में ख्याति विस्तार के साथ पुरस्कार प्राप्ति का भी योग बन सकता है। फिलहाल, आप अपने पूरे परिवार के साथ भ्रमण और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सत्ता से नजदीकियां प्रबल होंगी।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल: धन के मामले में कमजोर दिन

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार यह सप्ताह धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपका कुछ पैसा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी खर्च हो सकती है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल: प्रगति से मिलेगी संतुष्टि

कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, यह सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल: उन्नति के मिलेंगे अवसर

टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी। व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आप जीत के पथ पर हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल: आपके जरुरी काम अटक सकते हैं

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोग इस सप्ताह संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। धन के मामले में थोड़ा धीरज से काम लें। इस सप्ताह आपको ज्यादा मुनाफा होता दिखाई नहीं दे रहा है। आपको सलाह है कि हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें। अचानक सेहत बिगड़ने से कई जरूरी काम रुक सकते हैं।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल: धन के मामले में बरते सावधानी

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको सलाह है कि इस सप्ताह पैसे बहुत सोच समझकर खर्च करें। इस सप्ताह अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते। जीवन में कठिनाइयों से न घबराएं, अच्छा समय जल्द ही आने वाला है।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल: आय के साधनों में वृद्धि होगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। सावधानी बरतें। आय के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में यह माह आपकी माता और आपके लिए कुछ कष्टकारी रह सकता है।

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल: सेहत बिगड़ सकती है

कुंभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, यह सप्ताह घर गृहस्थी के मामले में कुछ अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। इस सप्ताह आपकी सेहत भी थोड़ा गड़बड़ा सकती है। संतान यदि बड़ी हो गई है तो उनपर अनावश्यक ढंग से अपनी सोच न थोपें।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल: अपने लक्ष्य के लिए रहेंगे गंभीर

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के व्यापार मालिकों और उद्यमियों के लिए सप्ताह लाभदायक रहेगा। इस सप्ताह आपको लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बन सकती है। इसलिए आप रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर नहीं दिखाई देंगे।

See also  Tarot Card Reading, 6 June 2023: सिंह, तुला समेत इन 4 राशियों के पास होगा तुरुप का पत्ता, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग, टैरो कार्ड्स से जाने अपना राशिफल

Leave a Reply