Weekly Love Horoscope: जानिए इस सप्ताह कैसी रहेगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ

साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिष इआपको यह बताकर आपकी मदद करता है कि आपका आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा। इस सप्ताह के पहे दिन यानी 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इससे बुध, सूर्य और शनि का त्रिग्रह योग बनेगा। इस त्रिग्रही योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों के जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह सभी राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रोमांटिक रहने वाला है। इस हफ्ते आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपका पार्टनर आप पर काफी ध्यान देने वाला है। यह सप्ताह प्यार के मामले में बहुत खास रहने वाला है।

वृष राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है। आपका कोई फैसला आपके रिश्ते बिगाड़ सकता है। आपस में बातचीत कर समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके और पार्टनर के लिए कुछ कठिन रहने वाला है। दूसरों को अपने रिलेशन में दखलअंदाजी न करने दें। यदि समय रहते नहीं रोका गया तो आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। सप्ताह का अंत आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।

कर्क राशि

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह रोमांस का समय रहने वाला है। कपल्स के बीच प्यार और खुशी रहेगी।

सिंह राशि

इस राशियों की लव लाइफ कुछ खास नहीं रहेगी। इस सप्ताह कपल्स को संभलकर रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सुखद और रोमांस से भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। विश्वास और प्यार आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। यह हफ्ता इनकी लव लाइफ के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपसी प्रेम बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। वीकेंड पर पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

लव लाइफ को लेकर सावधान रहना होगा। पार्टनर के बीच गलतफहमी होने की संभावना है। अगर अपने रिश्ते में मिठास चाहते हैं तो अपनी जुबान पर काबू रखें।

धनु राशि

यह हफ्ता आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस सप्ताह रोमांस के कारण आपके जीवन में खुशियां रहेगी।

मकर राशि

यह सप्ताह रोमांटिक रहने वाला है। आपके लव लाइफ में मजबूती आएगी। आपने अपने प्रेम जीवन में अब तक जो संघर्षों का सामना किया है। यह हफ्ता प्रसन्नता में बदलेगा। जीवन में प्यार का आगमन होगा।

कुंभ राशि

इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जीवन में परेशानी आ सकती है। सप्ताह के अंत तक संबंधों में सुधार आएगा, लेकिन मन उदास रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों का प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। इस सप्ताह आपके प्यार की नई शुरुआत होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Leave a Reply